बरेली, फरवरी 16 -- बरेली। राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ में रविवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। कालेज के सचिव और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, सेवा-भावना और सामाजिक चेतना का विकास करते हैं। एनएसएस प्रभारी मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना की शुरुआत का कारण और मुख्य उद्देश्य बताया। उन्होंने एनएसएस के माध्यम से सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया। प्राचार्य डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, चीफ प्रॉक्टर केके गंगवार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.