हजारीबाग, मार्च 25 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व चैती छठ हजारीबाग में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। बुधवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते ही व्रतियों ने अपना कठिन निर्जला व्रत पूर्ण किया। इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों, विशेषकर झील परिसर और प्रमुख जलाशयों पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।सुबह होते ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंच गए। जैसे ही सूर्य की पहली किरणें जल में पड़ीं, व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि व संतानों की मंगलकामना की। हजारीबाग झील परिसर, कन्हारी पहाड़ी क्षेत्र के तालाबों सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन द्वारा साफ-सफाई, सुरक्षा और रोशनी की बेहतर व्यवस्था ...