अनुशासन और मेहनत ही सफलता की कुंजी : डीएम
बलरामपुर, अगस्त 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में नवोदय विद्यालय समिति का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और नवोदय की परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने नवोदय विद्यालय में अध्ययन और छात्रावास जीवन से जुड़े अपने अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए। प्राचार्य गीता मिश्रा ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.