सिमडेगा, जून 14 -- बानो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के तत्वावधान में रविवार को नगर भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मानित कर उन्हें शुभकामना दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बानो सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में मैट्रिक के 78 एवं इंटरमीडिएट के 39, कुल 117 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, मेडल, प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मैट्रिक की जिला द्वितीय टॉपर अनुप्रिया कुमारी (95.60%), नोबेल सिंह (89%), विंदीया कुमारी (82.20%) तथा इंटर की उर्मिला कुमारी (75%), दुर्गा कुमारी (69.60...