गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को समारोहपूर्वक वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक व प्रधानाचार्य जीतेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य तिवारी ने विद्यालय के परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की और कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ बेहतर शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रतिबद्ध है। बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने विद्यार्थियों को अनुशासन और परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य के प्रति समर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.