अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ही सफलता की कुंजी : पुष्पांजलि
रांची, जुलाई 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ही सफलता की कुंजी है। इसी संदेश के साथ वंडरलैंड स्कूल, कंदरी में आयोजित छात्र नेतृत्व चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। गुप्त मतदान के आधार पर अनस भारती को हेड बॉय और पीहू कुमारी को हेड गर्ल चुना गया। वहीं, कक्षा नौ के अल्तमस अंसारी और काजल कुमारी को स्कूल कैप्टन बनाया गया। विद्यालय में ग्राउंड, लैंग्वेज और कक्षा अनुशासन को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कक्षा 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान उन्हें मॉनिटर बैज भी प्रदान किए गए। चयनित छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पुष्पांजलि साहू ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.