गोरखपुर, फरवरी 28 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला ब्लाक के सुरदापार गांव में स्थित केआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी और महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में आधुनिक भारत के विकास की सोच देखने को मिली। प्रदर्शनी में छात्रों ने पाट मेकिंग, सेव आवर इनवायरमेंट, क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया, ज्वालामुखी विस्फोट, न्यूक्लीयर पावर प्लांट, आटो रोबोट, हाइड्रोलिक ब्रिज, अल्ट्रा स्मार्ट सिटी आदि माडल को लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी का उद्घाटन मऊ जनपद के डायट प्राचार्य डॉ संदीप राय ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। याद रखें, असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है, इसलिए हार न मानें और प्रयोग करते रहें। उनके अलावा भाजपा नेता रतन प्रकाश दुबे, प्राचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.