संभल, अप्रैल 25 -- ईश्वर दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट बहजोई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पहले शुक्रवार को भव्य पूर्वाभ्यास पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में शामिल रिक्रूट आरक्षियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने परेड गठन, कमांड एंड कंट्रोल, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षुओं को देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण समर्पण की शपथ दिलाई गई, जिससे उनमें राष्ट्रसेवा का जज्बा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.