वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के शिक्षा संकाय में बीएड प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-अध्यापकों के लिए शनिवार को दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. रेनु सिंह ने अतिथियों एवं नवप्रवेशी छात्र-अध्यापकों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षणिक वातावरण और संस्थान के आदर्शों से परिचित कराया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अनुशासन और जीवन मूल्यों को अपनाने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को बीएड पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और प्रशिक्षण की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। प्रो. नीलिमा सिंह, प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. संजय स्वर्णकार, कृष्ण कुमार भारती, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार और डॉ. अनुभा ...