हाजीपुर, मार्च 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय मड़ई रोड स्थित बीमिश इंटरनेशनल स्कूल का सोमवार को सात दिवसीय शैक्षणिक उत्सव सह भव्य 'वार्षिक समारोह' के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक छटा और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि हाजीपुर के अवधेश सिंह और नगर परिषद वैशाली की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में समाजसेवी डॉ. धर्मेंद्र, शिक्षाविद निमेष शुक्ला और किसलय किशोर उपस्थित रहे।विधायक अवधेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और कला के प्रति रुचि ही विद्यार्थियों को जीवन में सफल बनाती है। विशिष्ट अतिथि डॉ. संगीता कुमारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहन...