अनुशासन और आत्मविश्वास संग कैडेटों ने दिखाया दम
प्रयागराज, मार्च 29 -- एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन के नेतृत्व में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, जमुनीपुर परिसर में 'बी' प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा हुई। इस परीक्षा में 1 यूपी सीटीआर, 2 यूपी आर्टी बैटरी, 6 यूपी गर्ल्स बटालियन तथा 17 यूपी बटालियन के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा कक्षों में सख्त अनुशासन के बीच कैडेटों के चेहरों पर आत्मविश्वास और सफलता की झलक साफ दिखाई दी। कर्नल राहुल दुबे एवं कर्नल योगेंद्र चिनवान के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। आयोजन में लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृपा शंकर यादव, मयंक यादव, सूबेदार राजेंद्र कुमार और नायब सूबेदार अनिल सिंह सहित स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.