मधुबनी, सितम्बर 4 -- पंडौल,एक संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं महत्व से परिचित कराने तथा उन्हें महाविद्यालय की एनसीसी इकाई से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक परिचयात्मक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष की सभी शाखाओं के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करना तथा एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के अवसरों से उन्हें अवगत कराना था।

एनसीसी का महत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए...