अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है स्काउट-गाइड: प्रिंसिपल
बलरामपुर, जुलाई 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय, घूघुलपुर में पांच दिवसीय गाइड तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर स्काउट-गाइड कैडेटों ने ध्वज को सलामी देकर मार्चपास्ट किया तथा अनुशासन का परिचय दिया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य गीता मिश्रा व विशिष्ट अतिथि उपप्रधानाचार्य उत्तम सिंह पाल रहे। शिविर में प्रदेश के 11 जवाहर नवोदय विद्यालयों बहराइच, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी व मेजबान बलरामपुर के कुल 88 गाइड कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रशिक्षक भी मौजूद हैं। शिविर में गाइड प्रशिक्षक शिवकुमार, सेजल, गाइड कैप्टन सुमन सिंह, स्काउट मास्टर आरपी उपाध्याय एवं प्रमोद कुमार भारती ने तृतीय सोपान की विभिन्न गतिविधियों का प्रशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.