आजमगढ़, अप्रैल 1 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर के एक कॉलेज में मंगलवार को महापंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने, प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही अब तक हुई बैठकों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अभियान की प्रगति, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख ...