अनुशासनहीनता में बीडीओ ने एडीओ पंचायत का वेतन रोका
बलिया, अप्रैल 29 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बैरिया में प्रशासनिक खींचतान और अनुशासनहीनता का मामला गरमा गया है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) आदित्य कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एडीओ (पंचायत) दिग्विजय तिवारी का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर एडीओ (पंचायत) ने भी तीन ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी है।
कार्यालय की उपस्थिति पर सवाल बताया जाता है कि छानबीन के दौरान बीडीओ आदित्य कुमार सिंह ने पाया कि एडीओ (पंचायत) दिग्विजय तिवारी कार्यालय की मूल उपस्थिति पंजिका/बायोमेट्रिक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध अपनी एक अलग उपस्थिति पंजिका बना रखी थी, जिस पर वे अपनी हाजिरी दर्ज कर रहे थे। बीडीओ ने इसे घोर अनुशासनहीनता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.