रामपुर, मार्च 11 -- रामपुर। बहुजन समाज पार्टी के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे चमरौआ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रमोद कुमार सागर उर्फ प्रमोद निरंकारी पर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बुधवार को उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सागर की ओर से जारी की प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि 35 चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रमोद कुमार एडवोकेट निरंकारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया है कि इनको पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी लेकिन, इनकी कार्यशैली में कोई सुधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.