अनुशासनहीनता में नपे जदयू मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला जदयू ने मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से सोमवार को पद से हटा दिया। अभिषेक कुमार पर संगठनात्मक अनुशासन भंग करने और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है। जिला नेतृत्व ने तत्काल सिवाईपट्टी थाना के मलिकाना गांव निवासी धर्मपाल कुमार सिंह सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष पद मनोनीत किया है। इसकी जानकारी जदयू जिला महासचिव सह प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ने दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।मामला उनके द्वारा गत रविवार को आयोजित जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से जुड़ा है। इसकी कोई पूर्व सूचना जिला और प्रदेश मुख्यालय को नहीं दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक व्यवस्था के संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.