जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को जिल के तीन थाना क्षेत्रों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसमें सुरेरी, सरपतहां और लाइन बाजार थाने के सिपाही शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सुरेरी थाने के सिपाही का विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने संज्ञान लिया। यहां के आरक्षी हिमांशु राव को निलंबित कर दिया। इसी तरह सरपतहां थाने के मुख्य आरक्षी महफूज हाशमी और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आरक्षी पारितोष सिंह को निलंबित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...