गौरीगंज, जनवरी 23 -- अमेठी। पशुपालन विभाग में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मुखर होकर सामने आए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीवीओ) डॉ. शिव ओम गंगवार को शासन ने निलंबित कर दिया है। शासन ने उनके कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में मानते हुए यह कार्रवाई की है। बीते नवंबर के अंतिम सप्ताह में पशुपालन विभाग से जुड़े कुछ ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें कथित रूप से पैसों के लेन-देन की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में डॉ. शिव ओम गंगवार ने तत्कालीन मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल पर गंभीर आरोप लगाए थे और भ्रष्टाचार के विभिन्न मुद्दों को लेकर शासन से पत्राचार करने की बात कही थी। इसके बाद जिले के अधिकारियों द्वारा डॉ. गंगवार के क्रियाकलापों से संबंधित पत्र शासन को भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.