संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने अनुशासनहीनता के आरोप में एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट के थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही सीओ सदर की रिपोर्ट पर एएसपी को विभागीय जांच सौंपेगे।एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि एएचटीयू थाना प्रभारी आलोक सोनी बैठकों में अक्सर नहीं पहुंचते हैं। यहां तक कि गूगल मीट में भी नहीं जुड़ते हैं। बिना सूचना अथवा अनुमति के ही मुख्यालय छोड़कर गोरखपुर चले जाते हैं। इसके लिए इन्हें कई बार आगाह किया गया, लेकिन इनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हो रहा था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गूगल मीट में एएचटीयू थाना प्रभारी आलोक सोनी नहीं जुड़े। गूगल मीट खत्म होने के बाद उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचे और नशे में होने की वजह से अनुशासनहीता करने लगे। कैंप कार्यालय पर ड्य...