अनुशासनहीनता और बिना अनुमति गैर हाजिर रहने पर 15 पुलिसकर्मी को एसपी ने किया निलंबित
पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। लंबे समय से बिना अनुमति एवं बिना संतोषजनक कारण के अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों पर एसपी सुकीर्ति माधव ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित कर्मियों में तीन उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, नौ आरक्षी, एक महिला आरक्षी और दो स्वीपर शामिल हैं। जिले में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, यूपी-112 और अन्य इकाइयों में तैनात कुल 15 पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनमें कई कर्मचारी आकस्मिक अवकाश व अर्जित अवकाश पर जाने के बाद निर्धारित तिथि पर वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे, जबकि कुछ कर्मी कार्यस्थल पर उपस्थित हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.