देहरादून, जून 4 -- डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीसी और एनएसएस के सात दिवसीय संयुक्त समर कैंप का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एवं यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के मुख्य आपदा प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि जीवन में अनुशासन, संघर्ष एवं धैर्य ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से मोबाइल और टीवी में समय बर्बाद न कर ऊर्जा को समाजसेवा और शारीरिक-मानसिक विकास में लगाने की अपील की। शिविर संरक्षक व प्रधानाचार्य डॉ. एसके श्रीवास्तव ने समर कैंप को सफल बताते हुए प्रशिक्षक डॉ. अनिल वर्मा, एनसीसी नेवल अधिकारी सुधीर पोखरियाल, एनएसएस अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा, श्रद्धा श्रीवास्तव, ज्योति कुमार तथा सतेंद्र कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. वर्मा ने भी प्रधानाचार्य डॉ. श्रीवास्तव और समस्त प्रवक्ताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने छुट्टियों को व्यक्तित्व विक...