वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। बच्छाव स्थित सनबीम सनसिटी स्कूल परिसर में 100 यूपी बटालियन एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को कैडेटों ने अनुशासन, प्रतिभा एवं सैन्य कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन विकास पंजियार, ग्रुप कमांडर वाराणसी 'बी' ने गायन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिविर में शस्त्र प्रशिक्षण, ड्रिल, फायरिंग, मानचित्र-पठन, भाषण, समूहगान एवं क्विज़ का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...