अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ लक्ष्य को करें हासिल
चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ नाम रोशन करने वाले श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को एसपी अरुण कुमार सिंह ने सम्मानित किया। विद्यालय का हाईस्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहां के 18 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी। जबकि विवेक सिंह एवं अन्वेषा सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा शौर्य गुप्ता 95.8, अंकुर सिंह व अल्विया इदरीश ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- आरडीपीडी पब्लिक स्कूल के छात्र रहे अव्वल एसपी ने विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.