प्रयागराज, अप्रैल 18 -- इलाहाबाद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. ईश्वर चन्द्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एमपी दुबे, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) आरएन विश्वकर्मा और जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने मां सरस्वती तथा संस्थापक काशीनाथ अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। प्रो. ईश्वर चन्द्र अग्रवाल ने संस्थापक काशीनाथ अग्रवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रो. एमपी दुबे ने अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल दिया। जेडी आरएन विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डीआईओएस पीएन सिंह ने विद्यार्थियों को निरन्तर उत्कृष्टत्ता की ओर अग्रसर होने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.