अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण एनसीसी का मुख्य उद्देश्य
प्रयागराज, जून 16 -- एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, प्रयागराज के तत्वावधान में 01 यूपी सीटीआर एनसीसी बटालियन की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-65) का शुभारंभ मंगलवार को युनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 500 से अधिक एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश्वरी प्रसाद ने कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति तथा चरित्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा तथा उनमें नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी। इस अवसर पर मेजर डॉ. संतोष जायसवाल भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स को शाहजहांपुर के लिए किया वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.