बिजनौर, सितम्बर 15 -- रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में प्रो. पारुल त्यागी के मार्गदर्शन में अनुशासन समिति के अलंकरण समारोह एवं छात्रा परिषद् के गठन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथिगणों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन कर रहीं भूगोल विभागाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति की सदस्य ऋतु सैनी ने नव-चयनित प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं स्टूडेंट काउंसिल की छात्राओं को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अनुशासन ही छात्र जीवन की प्रथम सीढ़ी है। अनुशासन समिति महाविद्यालय की वह समिति है जिस पर अन्य समितियों की तुलना में अधिक कार्यभार होता है, जिसका निर्वाहन करना प्रत्येक सदस्य का कार्य है।छात्रा परिषद् एवं अनुशासन समिति की छ...