बेगुसराय, जून 4 -- दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से दी करारी शिकस्त। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड स्थित मरांची क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर की टीम को 65 रनों से करारी शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- पहसारा वभनगामा में टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनविजय के जश्न रोमांचक मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने रघुनंदनपुर को 202 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रनर टीम 139 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान खेल के मैदान पर स्थानीय खेलप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।पुरस्कार समारोह विजयी टीम को ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने ट्रॉफी प्रदान किया। टूर्नामेंट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बेगूसराय स्थित ईश्वर अस्पताल के निदेशक और प्रख्यात न्यू...