रांची, अप्रैल 8 -- रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा अनुशंसित 313 महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच तीन तिथियों में होगी। इसे लेकर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सूचना जारी की है। सभी अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे से प्रोजेक्ट भवन में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। प्रमाण पत्रों की जांच 15 अप्रैल (104 अभ्यर्थी), 16 अप्रैल (104 अभ्यर्थी) और 17 अप्रैल (105 अभ्यर्थी) को किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.