मेरठ, मार्च 28 -- कंकरखेड़ा गोविंदपुरी निवासी 70 वर्षीय अनुराधा मेहता का देहांत हो गया। मरणोपरांत अनुराधा मेहता के परिवार ने नेत्रदान ज्योति समिति के सहयोग से मेडिकल कॉलेज आई बैंक को उनके नेत्र दान कर दिए। यह जानकारी अनुराधा मेहता के बेटे सुरेश मेहता ने दी। पति सुरेन्द्र मेहता, रिचा मेहता, पुत्रवधु रिचा, पोते दिव्यांश मेहता, हेटविक मेहता, बेटी आंचल मदान, नेत्रदान ज्योति समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद मनमोहन ढल, अशोक चोपड़ा, सोमी खन्ना, मनमोहन आनन्द, महेन्द्र ढल, शंकर मल्होत्रा, अशोक भाटिया, राजेश खन्ना ने यह जानकारी दी। अब इनकी आंखों से चार नेत्रहीन दुनिया देखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.