वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी। खेल विभाग की ओर से संपूर्णानंद स्पोर्टस स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को आयेजित प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के अंतरराष्ट्रीय तैराक अनुराग आर सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। अनुराग ने 200 मी. और 800 मी. फ्री स्टाइल, 4x100 मी. व्यक्तिगत मिडले और 4x200 मी. फ्री स्टाइल रिले में गोल्ड मेडल जीता। उनके इस प्रदर्शन से वाराणसी मण्डल ने अब तक कुल 14 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीत लिया है। वहीं, आठ मीटर फ्री स्टाइल में गायत्री प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- तैराकी प्रतियोगिता में अंकित कुमार ने जीता रजत पदक पचास मीटर में वंदना साहनी, सौ मीटर फ्री स्टाइल में सत्यम साहनी प्रथम, दो सौ मीटर फ्री स्टाइल में रिया पटेल न...