पटना, मई 25 -- पटना सायंस कॉलेज का छात्र अनुराग पासवान ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसका आयोजन 23 से 24 मई को नेपाल में हुआ। पीयू के खेल सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने बताया कि अनुराग ने विगत वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इस वर्ष उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना विवि का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पीयू स्पोर्ट्स बोर्ड की अध्यक्ष प्रो. सुहेली मेहता, कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. कामेश्वर पंडित, निदेशक दूरस्थ शिक्षा डॉ. सलीम जावेद, राष्ट्रीय देवा योजना के समन्वयक प्रो. अतुल आदित्य पांडे, डॉ. अशोक झा, सीनेट सदस्य डॉ. अखिलेश गुप्ता, सिंडिकेट सदस्य प्रो. आशुतोष कुमार आदि शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...