जौनपुर, दिसम्बर 16 -- सिकरारा (जौनपुर)। क्षेत्र के मीठेपार गांव निवासी अनुराग दुबे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक/इंजीनियर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में उत्सव का माहौल है। किसान परिवार से आने वाले अनुराग ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया है। अनुराग के पिता राजेश दुबे खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां आशा दुबे गृहिणी हैं। दादा हरिशंकर दुबे गांव के सम्मानित व्यक्ति हैं। सामान्य आर्थिक स्थिति वाले इस परिवार में अनुराग की सफलता ने सभी को गौरवान्वित कर दिया है। गांववासी इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं और अनुराग को बधाइयां दे रहे हैं। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट केएन सिंह इन्टर कालेज, बांकी से पूरी की। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.