नई दिल्ली, मई 10 -- यूके07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इस साल मार्च के महीने में काफी चर्चा में आए थे। उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद की जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने अपनी गाड़ी को जानबूझकर भिड़ा दिया था। अनुराग को काफी चोट आई थीं। अब अनुराग ने एक वीडियो अपलोड करके उस घटना के लिए माफी मांगी है। इस नए व्लॉग में अनुराग डोभाल के साथ उनकी पत्नी ऋतिका चौहान भी नजर आईं। अनुराग डोभाल ने अपने नए वीडियो में बताया कि वो अपनी पत्नी ऋतिका के साथ अपने जीवन का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने अपने एक्शन (कार क्रैश करवाना) के लिए माफी भी मांगी।ऋतिका के साथ फिर साथ में जीवन शुरू करेंगे अनुराग शनिवार को डाले गए पोस्ट में अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी ऋतिका ने बताया कि वो दोनों वापस से ...