अनुराग और आशुतोष को मिला डिज़ाइन पेटेंट
हल्द्वानी, जुलाई 20 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। विश्वविद्यालय के कंप्यूटर आईटी विभाग में सहायक निदेशक अनुराग भट्ट और स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज के निदेशक प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट को उनके अभिनव नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित हृदय रोग जोखिम दृश्यांकन एवं विश्लेषण प्रणाली के लिए भारत सरकार ने डिज़ाइन पेटेंट से सम्मानित किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह नवाचार डिजिटल हेल्थकेयर, चिकित्सा अनुसंधान एवं एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, प्रो. राकेश रयाल, प्रो. जीतेंद्र पाण्डे और कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों शोधकर्ताओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.