हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- भावना कोहली हल्द्वानी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नीलकंठ विहार स्थित अनुराग एकेडमी में नीलकंठ हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लव सिंघल ने बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। डॉ. सिंघल ने सभी बच्चों के आंख, कान, नाक और पेट सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की।उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों को स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड भी दिया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में आमतौर पर होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। इस निःशुल्क जांच शिविर का अभिभावकों ने भरपूर लाभ उठाया और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर एवं शिक्षिकाएं...