गोंडा, मार्च 18 -- गोण्डा, संवाददाता। गर्मी में उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिले, इसके लिए बिजली उपकेंद्रों पर तेजी से अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को बिजली उपकेंद्र 33 केवी आवास विकास में अनुरक्षण कार्य हुआ। इस दौरान राजा मोहल्ला, पटेल नगर, महराजगंज, आवास विकास समेत कई इलाको की बिजली लगभग पांच घंटे गुल रही। बुधवार को पूरे दिन कटौती होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कारोबारी प्रभावित रहे। लोगों का कहना है कि दिनभर लाइट न आने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 11 बजे कटी बिजली अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में एसडीओ भरत सिंह ने बताया कि भविष्य में उपभोक्ताओं को बिना किसी ट्रिपिंग या बाधा के निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए यह अनुरक्षण कार्य आवश्यक था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.