अनुरक्षण कार्य के कारण सात दिनों तक चार मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
जामताड़ा, सितम्बर 26 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसनसोल मंडल में दुर्गापुर कोक ओवन प्लांट एक्सचेंज यार्ड साइडिंग-वारिया के बीच अनुरक्षण कार्य को लेकर 27 सितंबर से 18 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। सुबह 3:30 बजे से 7 बजे तक कुल 210 मिनट के ब्लॉक के कारण सात दिनों में चार मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा। यह जानकारी आसनसोल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 27 सितंबर, 30 सितंबर, 4 अक्टूबर, 7 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 14 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को 63505/63506 बर्द्धमान-आसनसोल-बर्द्धमान मेमू तथा 63507/63508 बर्द्धमान-आसनसोल-बर्द्धमान मेमू रद्द रहेंगी। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.