बोकारो, जून 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी व सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग की ओर से 29 जून से पांच जुलाई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा।

अनुरक्षण कार्य मंडल रेल प्रबंधक, आद्रा की स्वीकृति के बाद एक सप्ताह तक चलने वाले इस अनुरक्षण कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक समापन, आंशिक प्रारंभ व पुनर्निर्धारण किया गया है। इससे बोकारो व आसपास के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसノल मेमू, 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू, 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू, 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसノल मेमू व 68056 टाटानगर-आसノल मेमू अलग-अलग तिथियों में पूरी तरह रद्द रहेंगी।

ट्रेन...