हाजीपुर, फरवरी 17 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय में सोमवार से प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी वार्डों के अनुरक्षकों ने मानदेय बकाया भुगतान के लिए बीडिओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर व बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार से मिलकर शीघ्र भुगतान की बात कही। पिछले 31 जनवरी को प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक में प्रखंड के सभी अनुरक्षको को विधायक महेंद्र राम बीडिओ एवं बीपीआरओ ने उनके मानदेय भुगतान की शिकायत पर उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 दिनों के अंदर उनका मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन सोमवार को 15 दिन पूरे होने के बाद भी उनके मानदेय का भुगतान नहीं होने पर सभी अनुरक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से भुगतान की मांग की। जिसके आलोक में बीडिओ एवं बीपीआरओ ने प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि एक स...