मिर्जापुर, जुलाई 3 -- मिर्जापुर, संवाददाता माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को परीक्षा समिति की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षक जिनका विश्वविद्यालय से अनुमोदन हुआ है। उन्हें भी मूल्यांकन कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। कुलपति की अनुमति से परीक्षा नियंत्रक हरिशचद ने समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए। जिसे परीक्षा समिति के सदस्यों ने कुछ शर्तो के साथ सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। समिति के सदस्यों न कहाकि ऐसे शिक्षक जिनका अनुमोदन माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर शिक्षण कार्य करने के लिए हुआ है। यदि उनके पास कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव है तो वे स्नातक स्तर पर मूल्यांकन कार्य कर सकेंगे। यह भी पढ़ें- अनुमोदित...