चम्पावत, अप्रैल 28 -- नवी अंसारी, बनबसा। केंद्रीय विद्यालय दो की कक्षा सात की छात्रा अनुमेहा जोशी ने हिन्दी ओलंपियाड में पांचवा स्थान हासिल किया। दिल्ली के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में उन्हें लद्दाख के उप राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड दिया। प्राचार्य राजेश कुमार वत्स, श्रवण लाल सैनी, कविता बिष्ट, मुहम्मद मुदस्सिर आदि ने नुमेहा जोशी की उपलब्धि पर खुशी जताई। अनुमेहा जोशी के पिता दीपक जोशी केंद्रीय विद्यालय एक में गणित के अध्यापक हैं। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...