कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर देहात। स्वीकृत मिट्टी 9 हजार घन मीटर खनन के बजाय 14 हजार से अधिक खनन करने के मामले में टास्कफोर्स की जांच के बाद डीएम ने जुर्माना लगाया है। भोगनीपुर के अन्तर्गत ग्राम दिबैर में 12 फरवरी से 12 अप्रैल तक स्वीकृत मात्रा 9 हजार घनमीटर ग्राम वीरबल अकबरपुर कछार कानपुर नगर की प्रेमाकुमारी के पक्ष में साधारण मिट्टी खनन अनुज्ञा नियमानुसार स्वीकृत की गई है। राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त जांच टीम द्वारा 29 मार्च को जांच में पाया गया कि स्वीकृत मात्रा 9 हजार घनमीटर के सापेक्ष कुल 14207.73 घनमीटर का खनन किया गया है। स्वीकृत 9 हजार घनमीटर से मात्रा 5208 घनमीटर अधिक साधारण मिट्टी का अवैध खनन एवं परिवहन किया गया है। साथ ही अतिरिक्त कतिपय स्थानों पर मानक से अधिक गहराई में खनन किया जाना पाया गया है। स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी...