अनुमति नहीं, फिर भी कलेक्ट्रेट पहुंचा मार्च, आश्वासन पर थमा
सुपौल, जुलाई 16 -- सुपौल । कार्यालय संवाददाता त्रिवेणीगंज के चर्चित रौशन पंडित हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को कुम्हार समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला। प्रशासनिक अनुमति नहीं होने के बावजूद करीब 200 की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद डीएम और एसपी के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त हुआ।
प्रशासन की तैयारी प्रशासन ने तत्काल लोहिया चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई। कलेक्ट्रेट गेट समेत प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और पदाधिकारियों की तैनाती दिखी। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से भी पुलिस पदाधिकारी और जवानों को बुलाया था। इधर, कुम्हार समाज के लोग सुबह से ही विरोध मार्च की तैयारी में जुटे थे। दोपहर करीब एक बजे व्यापार संघ भवन के समीप बड़ी संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.