अनुमंडल स्थापना दिवस पर फहराया गया 100 फीट का तिरंगा
बेगुसराय, अप्रैल 28 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। कैंची मोड़ पर मंगलवार को अनुमंडल स्थापना के दिवस पर एसडीएम राकेश कुमार द्वारा 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। मौके पर मुख्य पार्षद सोनाली भारती, एसडीपीओ कृष्ण कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, कार्यपालक अधिकारी रिशु कुमारी, सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गौरतलब है कि तेघड़ा अनुमंडल की स्थापना के 39 वर्ष पूरे होने पर अनुमंडल कार्यक्रम में रंग-बिरंगे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.