मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल की है। अब किडनी के रोग से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय या निजी केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग अब अनुमंडल स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। इसी कड़ी में हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में पांच बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर जल्द ही चालू होने वाला है। उम्मीद है कि इसी माह यह सुविधा शुरू हो जायेगी। इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक मो. फैजान अशरफी ने दी। खड़गपुर अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना से स्थानीय मरीजों में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि यहां पांच बेड का सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.