पूर्णिया, मार्च 10 -- धमदाहा, एक संवाददाता।बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षक के साथ अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा के कक्ष में किया गया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि धमदाहा, बीकोठी, भवानीपुर, रूपौली सीडीपीओ एवं एलएस के साथ 10 बिंदु पर समीक्षात्मक बैठक किया गया हैं। जिसमें टीएचआर का सही मात्रा एवं ससमय वितरण, ई-केवाईसी, मातृत्व बंदना योजना, कन्या उत्थान योजना, आंगनबाड़ी केंद्र ओपनिंग टाइम पर्यवेक्षण, आभा परर्यवेक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र खुलने के समय का निरीक्षण, बिजली कनेक्शन, पानी कनेक्शन, शौचालय कनेक्शन की उपलब्धता सहित 10 बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा किया गया। इसके अलावा केंद्र में नामांकित बच्चों के विकास स्तर में सुधार लाने के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रयास पर भी चर्चा किया गया।...