बोकारो, मार्च 18 -- तेनुघाट। तेनुघाट पंचायत भवन के समीप बेरमो अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा पूजा समिति की ओर से 22 मार्च को सरहुल पर्व मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद व विशिष्ट अतिथि के रूप में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को आमंत्रित किया गया है। अन्य अतिथियों में बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा, झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी, राधानाथ सोरेन, हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू व विनोद किस्कू होंगे। यह जानकारी सीताराम मुर्मू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...