घाटशिला, जून 25 -- घाटशिला। 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल संचालन को लेकर बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अभियान की रणनीति, दवा पिलाने की प्रक्रिया व रिपोर्टिंग संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इसमें अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र नाथ सोरेन ने बताया कि अभियान के तहत 28 जून को बूथ स्तर पर तथा 29 और 30 जून को घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान में कुल 13,820 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अभियान यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट के लिए कुल 188 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 179 सामान्य बूथ, सात ट्रांजिट बूथ तथा दो मोबाइ...