अनुमंडल में बारिश की बाट जोह रहे किसान, 3000 हेक्टेयर धान पर संकट
मुंगेर, अगस्त 4 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र में मॉनसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की रोपाई के बाद लंबे समय से मूसलाधार बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखने लगे हैं। कई गांवों में मिट्टी फटकर दरारें पड़ गई हैं। इससे लगभग 3000 हेक्टेयर में लगी धान की फसल प्रभावित हो रही है। कुछ दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद किसानों ने तेजी से धान की रोपाई की थी। शुरुआती नमी से अच्छी फसल की उम्मीद जगी थी। लेकिन उसके बाद बारिश नहीं होने से खेतों की नमी खत्म हो गई। बनौली, मिल्की, झिटकिया टांड, देवघरा, रैनिया, गौरवडीह, मंझगाय, मोती तरी, तुलसीपुर और बरुई , गैंग परमानंदपुर समेत दर्जनों गांवों में यही स्थिति है। जिन क्षेत्रों में अब तक बारिश नहीं हुई वहां रोपाई भी शुरू नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Katihar News: झमाझम बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.